बीमारी से ऊबकर किसान फंदे में झूला हुई मौत
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। बीमारी के चलते टेढ़ा के किसान ने सुबह परिजनों की नजर बचाकर घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। होली के ठीक एक दिन पूर्व घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं चार पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
टेढ़ा निवासी श्यामबाबू उर्फ बच्चू कुशवाहा (48) को छह माह पूर्व लकवा मार गया था। इससे वह परेशान रहता था। बुधवार को सुबह इसने परिजनों की नजर बचाकर अटारी में जाकर बल्ली के सहारे गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी पार्वती, पुत्र राहुल,विमल, ईशु,जीतू को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक खेती-बड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता था। अचानक लकवा मार जाने से परेशान रहता था। मृतक के भतीजे कपिल ने बताया कि शायद बीमारी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 