सामने से आ रही कर ने आप में मारी टक्कर, पांच लोग घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सवारियों से भरे एक आपे में कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आपे पलट गया। जिसमें सवार दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। आपे पलटने से घटना स्थल पर खलबली मच गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।
सदर कोतवाली के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से आपे में सवार होकर यात्री घाटमपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही आपे थानाक्षेत्र सजेती के अज्योरी गांव के पास पहुंचा कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने आपे में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आपे पलट गया और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। इस घटना में खैर का डेरा निवासी 40 वर्षीय रामरूप पुत्र रामआसरे, इसकी 35 वर्षीय पत्नी निर्मला, सदर कोतवाली हमीरपुर के गौरा देवी मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय अशोक पुत्र अवधेश कुमार, इसकी 30 वर्षीय पत्नी शीला तथा गौरा देवी मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय राधा देवी पत्नी अजय कुमार घायल हो गए। आपे पलटने से घटना स्थल पर खलबली मच गई। आपे में दबे सभी लोगों को राहगीरों के मदद से निकाला गया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर सभी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस घटना में रामरूप की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद आपे क्षतिग्रस्त हो गया।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:- 