निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर गणना संबंधी दिशा-निर्देश
कानपुर नगर, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने जनपद के नागरिकों को अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 1291/सीईओ-4, दिनांक 03 नवम्बर, 2025 के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे, किंतु गणना के दौरान किसी भी मतदाता से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा। बी.एल.ओ. प्रत्येक परिवार से गणना प्रपत्र की भरी हुई प्रति प्राप्त करेगा तथा एक प्रति पावती स्वरूप संबंधित व्यक्ति को प्रदान की जाएगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड