तकनीकी खराबी के कारण पिराई कार्य बाधित ,पाइप लीकेज होने के कारण फैलने लगा गन्ने का रस मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० पिछले कई सालों से बदहाल अवस्था में जर्जर मशीनों के सहारे चल रहा है । आए दिन किसी न किसी तकनीकी खराबी के कारण पेराई कार्य बाधित होता है । जिससे एक ओर जहां चीनी मिल को आर्थिक जोखिम का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर गन्ना तौल के लिए लाने वाले किसानों को भी इंतजार करते-करते दिन में तारे नजर आने लगते हैं । इसी नवीन पेराई सत्र में ही चीनी मिल रह – रह कर कई बार तकनीकी खराबी के कारण बंद हो चुका है । किसी तरह रिपेयरिंग करके बार-बार चालू किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि स्थापना के समय से ही काम में लाई जा रही मशीनें पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी हैं । इसलिए निर्धारित क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई का काम पूरा नहीं हो पा रहा है । हालांकि पिछले वर्ष के पेराई सत्र की अपेक्षा इस नवीन पराई सत्र में तकनीकी खराबी का औसत थोड़ा कम रहा । किंतु फिर भी तकनीकी खराबी आने से चीनी मिल का संचालन तो प्रभावित हो ही रहा है । बताया गया कि रात गन्ना पेराई कार्य चल रहा था। उसी समय देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद अचानक मिल हाउस का पाइप जाम हो गया और गन्ने का रस निकल कर बाहर बहने लगा। मशीन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारी ने कडी मेहनत के बाद पाइप लीकेज को सही किया । इसके बाद रस का बहना बंद हो गया । लीकेज की जानकारी मिलते ही जीएम व चीफ इंजीनियर मौके पर पहुंचे। मिल प्रशासन ने बताया कि रस ज्यादा मात्रा में नहीं फैल पाया था । तब तक सुधार कर लिया गया । इसलिए बहुत अधिक नुकशान नहीं हुआ ।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 