26 जनवरी की तैयारी को लेकर डीएम के अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह की अध्यक्षता में फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी 2025 के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई
बैठक में 26 जनवरी को आयोजित किये जाने बाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई बैठक में निर्णय हुआ कि 26 जनवरी को सुबह 7 बजे फतेहगढ़ स्टेडियम से फायरिंग रेंज कैंट तक 05 किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जायेगी
सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जायेगा सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन होगा, 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा सुबह 10:30 बजे स्टेडियम से वड़ा चौराहा, कोतवाली, एमआईसी इंटर कालेज होते हुये स्टेडियम तक रुट मार्च होगा 26 जनवरी को सुबह 11 बजे लोहिया अस्पताल में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण किया जाएगा
सुबह 11 से 12 बजे तक कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल वितरण किया जायेगा
दोपहर12 बजे जिला व केंद्रीय कारागार में फल वितरण का कार्यक्रम होगा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी नगर पालिका/नगर पंचायत अपने क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई रंग रोगन करा कर उन पर रोशनी व माल्यार्पण की व्यवस्था करें जिलाधिकारी ने जादू करेगा सभी सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई कराकर 25/26 की रात लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए प्रोटोकॉल के अनुसार ध्वजारोहण किया जाये, हर नगर पालिका/पंचायत मलिन बस्तियों में साफ सफाई करायें –
सभी शिक्षण संस्थाओं में सरदार बल्लभ भाई पटेल व अटल बिहारी बाजपेई जी की जीवनी व उपलब्धियो पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाये –
जिलाधिकारी ने मेला श्री राम नगरिया में 26 की शाम को देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे