ज्ञान भारतम् मिशन: कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियां अब होंगी डिजिटल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर,कानपुर की सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने और उसे वैश्विक अध्ययन समुदाय तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित समाधान कक्ष में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जनपद में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण पांडुलिपियां आज भी मंदिरों,मठों, आश्रमों, पुस्तकालयों, संस्कृत पाठशालाओं, शिक्षण संस्थानों और निजी संग्रहों में सुरक्षित हैं। इन पांडुलिपियों में धर्म, दर्शन, आयुर्वेद, ज्योतिष, इतिहास और साहित्य से संबंधित बहुमूल्य ज्ञान निहित है। समय के साथ इनके नष्ट होने की आशंका को देखते हुए इन्हें डिजिटल रूप में संरक्षित करने की पहल की जा रही है।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पांडुलिपियों का स्वामित्व मूल संग्रहकर्ता के पास ही सुरक्षित रहेगा। प्रशासन और संस्कृति विभाग केवल उनके डिजिटलीकरण और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पूरी करेंगे, जिससे यह धरोहर सुरक्षित भी रहे और उसका ज्ञान व्यापक रूप से उपलब्ध भी हो सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन,पर्यटन अधिकारी अर्जिता ओझा, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी,धर्मप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर जोर, ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित भोजन
कानपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश 