अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत मजदूरी करके बाइक से गांव लौट रहा था मृतक राजमिस्त्री
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत पर स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद महोबा के चरखारी थाने के अंतर्गत गौरहारी निवासी 45 वर्षीय जागेश्वर पुत्र देशराज अहिरवार सोमवार की शाम सात बजे मजदूरी करके बाइक से घर जा रहा था। तभी चरखारी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते थे। वह अपनी मां राजा, भाई मुकेश व बहन अंजली के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उसके पिता गांव में ही रहते थे। प्रतिदिन राठ मजदूरी करने आते थे। पति की मौत पर पत्नी राजा का रो रोकर बुरा हाल है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 