दंगल में पहलवानों ने जमकर दिखाएं दांवपेंच, उमड़ी भीड़
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सरीला क्षेत्र के चंडौत गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले एवं भव्य दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोहांड अरविंद्र मुखिया ने फीता काटने के बाद पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। गांव में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। दंगल में कानपुर के कल्लू ने इचौली के रमेश को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया। हरदोई के प्रीतम ने जालौन के रिंकू को हराया। धौहल के विनय और दीनदयाल झांसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विनय ने विजय हासिल किया।
शैतान ममना ने अरविंद राठ को कड़े संघर्ष में हराया। मंगल सिंह रहटिया और मोहर सिंह साधारा के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने अपने अपने पहलवानों का तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। दंगल में रेफरी की भूमिका महिपाल,गुलाब ने निभाई व संचालन शीलू महाराज परासन ने किया वही निर्णायक मंडली में शिवसिंह,अर्जुन, राधाचरण निगम, मुन्ना निषाद, शिवनारायण,भगवानदास, धर्मेश राजपूत रहे। इस अवसर पर कमलेश राजपूत ग्राम प्रधान ज़राखर, देवेन्द्र राजपूत,अरविंद, रोहित राजपूत, राजकुमार आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 