कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में बेबी गेम्स 2026 का आयोजन आगामी 5 से 10 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में किया जा रहा है। इन खेलों में निर्धारित आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बेबी गेम्स 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण www.babyolympic.com पर किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक खिलाड़ी एवं अभिभावक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक ग्रीन पार्क पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे सभी खिलाड़ियों को ग्रीन पार्क स्टेडियम में उपस्थित होना होगा। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे मार्च पास्ट होगा और बेबी गेम्स 2026 का शुभारंभ किया जाएगा।
इस आयोजन में बच्चों के अभिभावक, परिवारजन एवं खिलाड़ियों के कोच/प्रशिक्षक भी स्टेडियम में आकर अपने बच्चों का उत्साहवर्धन कर सकते हैं। उनके लिए किसी भी प्रकार के टिकट या पास की आवश्यकता नहीं है तथा वे सीधे ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं। प्रवेश को लेकर किसी प्रकार की रोक नहीं है। सभी अभिभावक एवं परिवारजन अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अवश्य आएं और उन्हें बेबी गेम्स से लेकर भविष्य के ओलंपिक खेलों तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
बेबी गेम्स के दौरान विभिन्न खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित होंगे, जिससे बच्चों को खेल जगत के अनुभवी खिलाड़ियों से प्रेरणा प्राप्त होगी।
बेबी गेम्स 2026 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 90769 65135 पर प्रातः 10 बजे से रात्रि 7 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
उक्त जानकारी श्रीमती साधना मिश्रा द्वारा दी गई।

बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सम्मान
दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग — जिलाधिकारी
गांधी जयंती पर कानपुर के विद्यालयों में गूंजा बाल सुरक्षा का संदेश: पॉक्सो एक्ट पर निकली प्रभात फेरी, प्रतियोगिताओं से जगाई जागरूकता की अलख
नत्थूपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी 