कोहरे के कहर से थमी ट्रेनों की रफ्तार घंटों देरी से आई
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। रविवार को कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। सुबह जबलपुर से लखनऊ जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस तड़के 4:36 बजे की बजाय 6:29 बजे पर आ सकी। इससे यात्रियों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा कानपुर मानिकपुर मेमो, खजुराहो कानपुर पैसेंजर के अलावा कानपुर प्रयागराज इंटरसिटी कई मिनट तक देरी से आने के कारण यात्री परेशान रहे।
जबलपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस तड़के एक घंटा 53 मिनट की देरी से आई। इससे यात्रियों को ठंड में ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। इसके तड़के आने का निर्धारित समय 4:36 बजे है। लेकिन यह रविवार को सुबह 6:29 बजे यहां पर आ सकी। इसी तरह सुबह कानपुर से मानिकपुर तक जाने वाली मेमू ट्रेन 8:14 की बजाय 8:52 पर आ सकी। यह 38 मिनट देरी से आई। सुबह खजुराहो से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8:10 बजे की बजाय यहां 9:06 बजे पर आई। यह 54 मिनट देरी से आई। इसी तरह दोपहर में कानपुर से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 मिनट की देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 