पछुवा हवाओं से कांप उठा ज़र्रा ज़र्रा दिन भर नहीं हुए सूर्य दर्शन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। रविवार को तड़के से चली पछुआ हवाओं से जर्रा जर्रा कांप उठा। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते नजर आए। शीतलहर से आम जनजीवन के साथ पशु पक्षी ठिठुरने लगे।
रविवार को मौसम ने तड़के से फिर पलटी मारी उत्तर पूर्व हवाओं के बजाय तेज पछुआ हवा चलने से जर्रा जर्रा कपकपाने लगा है। रविवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। आम जनमानस के साथ पशु पक्षी गलन से ठिठुरने लगे हैं। उधर सुबह कोहरा होने से कारण हाइवे सहित अन्य मार्गों में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं किसान इस मौसम को फसलों के लिए बेहद मुफीद बता रहे हैं कह रहे हैं कि इनसे फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी और अच्छा उत्पादन होगा।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 