उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सोमवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत सोमवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय महिला महाविद्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी घनश्याम मीना व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान परख कार्यक्रमों से सोचने समझने तथा प्रयोगात्मक ज्ञान में अभिवृद्धि होती है विज्ञान तार्किक ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने वर्षा जल संचयन जैविक कृषि एवं नई तकनीकि पर बने माडलों को देखकर खुशी जाहिर की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों की प्रशंसा करते हुए जीवन में ज्ञान को विज्ञान से जोड़ते हुए जीवन के सतत विकास का दीपक हमेशा जलाए रखने संदेश दिया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं विज्ञान माडल की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र आशिक कंपोजिट विद्यालय (1-8) सिलौली मौदहा के ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं माडल प्रतियोगिता में संविलियन कन्या उच्च प्रा.वि.अतरार सुमेरपुर की छात्रा नेहा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसका माडल रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेन्टीफिकेसन सिस्टम पर आधारित था। विज्ञान माडल प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेताओं को टैबलेट देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं अन्य सभी बच्चों को टेलीस्कोप एवं विज्ञान किट दी गई। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी अजीत निगम व जीके द्विवेदी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी बीइओ व अन्य लोग मौजूद रहे।