उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। ओमर वैश्य महिला मंडल की ओर से रविवार की शाम रास डांडिया एवं बाल मेला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हमीरपुर के रहुनियां धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने डांडियां नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाने के स्टाल लगाए। जिनमें जमकर खरीदारी हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष विनीता ओमर ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा तैयार लगाए गए स्टाल की सराहना की और बच्चों से परिचय प्राप्त किया। मंडल की पूर्व अध्यक्ष भावना ओमर ने सभी को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में चुनौती दे रही हैं। हम सभी को ऐसे ही आगे बढ़ते रहना है। इस मौके पर महिलाओं के अलग अलग समूह के बीच डांडियां नृत्य भी हुआ। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर नन्हे मुन्हें बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया और विजेताओं को कमेटी के लोगों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रंगोली, मेंहदी समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई गईं। इस मौके पर रानी ओमर, नीलिमा, रीता, सुलेखा, मंजू गुप्ता, मीनू गुप्ता, मीना, अर्चना, शशी, रीतू, श्रद्धा, कंचन ओमर, कुमकुम, सुधा, रमा गुप्ता, रजनी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।