पुलिस कमिश्नर बार चुनाव में उच्च न्यायालय के निर्देशो का कराए पालन : पं रवीन्द्र शर्मा
भोज भंडारा पार्टियो से गिरता है अधिवक्ता सम्मान
कानपुर, उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बार चुनाव कराने को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से मिला।
पंडित रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने अमित कुमार व अन्य की याचिका पर दिशा निर्देश जारीकर बार एसोसिएशन चुनावो में होर्डिंग पोस्टर बैनर पर रोक के साथ साथ ,होटल गेस्ट हाउस और पार्टी लानो में आयोजित होने वाले भोज भंडारे और पार्टियों पर भी रोक लगाई है किंतु बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कानपुर कचहरी सहित सम्पूर्ण शहर होर्डिंग पोस्टर बैनरो से पटा पड़ा है होटलों गेस्ट हाउसो पार्टी लानो में दिनरात भोज भंडारे और पार्टियां आयोजित की जा रही है जिनमे बाहरी व्यक्तियों / अपराधियो के शामिल होने की भी चर्चाएं है ये सारे कार्य उच्च न्यायालय के निर्देशो के प्रतिकूल होने के साथ ही अत्यधिक धन का प्रदर्शन कर सामान्य अधिवक्ता को चुनाव से बाहर रखने की सोची समझी साजिश है। इससे अधिवक्ताओं की छवि भी धूमिल हो रही है उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बार चुनाव कराना आप की जिम्मेदारी है। शर्मा ने कहा कि बिना अनुमति शहर में लगे होर्डिंग पोस्टर बैनरो को हटवाते हुए प्रतिदिन हो रहे भोज भंडारे और पार्टियों पर रोक लगा उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। इससे हम अधिवक्ताओं की गरिमा सुरक्षित रहेगी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ला एंड ऑर्डर हरिस चंदर ने पत्र प्राप्त कर कहा कि हम शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशो का पालन कराएंगे।प्रमुख रूप से अरविंद दीक्षित संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ शिवम गंगवार राजेंद्र गुप्ता अंकुर गोयल जय सिंह इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 