पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चुनाव में अनिल सोनकर चैयरमैन डी के सती अध्यक्ष पंधारी लाल वर्मा ने मंत्री पद पर बाजी मारी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पंजाब नेशनल बैंक कानपुर यूनिट की त्रिवार्षिक आम सभा बिरहाना रोड शाखा में आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2024-27 के लिए सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ नई कार्यकारणी में चेयरमैन अनिल सोनकर, अध्यक्ष डी.के. सती एवं मंत्री पंधारी लाल वर्मा चुने गए, इसके अलावा उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राज किशोर पांडे संयुक्त मंत्री, रमेश कुमार कोषाध्यक्ष, रामकुमार एवं सहायक कोषाध्यक्ष जितेंद्र गौतम, महिला कनवीनर रिचा रूपाली, महिला काउंसलर कल्पना निषाद, संगठन मंत्री अरुण प्रताप सिंह, राज पटेल अनूप वर्मा एवं विजय कुमार सहायक मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गुड्डू देवी, प्रिमरोज लाल आदि निर्वाचित हुए, आम सभा में बैंक के मंडल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक से उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेशानुसार सभी कर्मचारियों के विवादों को हल करने के लिए औद्योगिक संबंध वार्ता शुरू करने की मांग की गई निर्वाचित हुए चेयरमैन अनिल सोनकर ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी और एसोसिएशन के हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा, निर्वाचित हुए सभी लोगों को पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

विशेष पुनरीक्षण अभियान में रिकॉर्ड आवेदन, 2.20 लाख फार्म-6 जमा , जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कि बैठक, प्रगति व अद्यतन स्थिति से कराया अवगत
सीएम-ग्रिड कार्यों में मैनपावर की कमी पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
कौशल के दम पर विदेश की राह, इजराइल रोजगार के लिए 2260 युवाओं का चयन
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण 