पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी:- बोहरा
एक घर एक पौधा अभियान में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर राजस्थान
जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को ग्रीन सिटी बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से निरन्तर पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में मंगलवार को अरिहन्त नगर में संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
जन कल्याण संस्थान के सदस्य हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत मंगलवार को अरिहन्त नगर में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाएं। साथ ही उन्हें संरक्षित करने की पुख्ता व्यवस्था की। बोथरा ने बताया कि संस्थान पिछले 7-8 वर्षाें से नियमित रूप से डोर टू डोर पौधारोपण कर आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि प्रकृति में पेड़-पौधों का अतुलनीय महत्व है। ऐसे में हमें अधिकतम पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। अमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। शुद्ध पर्यावरण से ही पृथ्वी पर जीवन सहज व आसान हो सकेगा।
इस दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश अमन, राजू छाजेड़, गौतम बोहरा पटवारी, हरीश बोथरा, अरिहन्त छाजेड़ आदि उपस्थित रहे।

एक युग का अवसान, एक विरासत का अमरत्व -ः ललित गर्ग:-
जन भागीदारी से आयेगी हरियाली :- बोहरा जूना केराडू मार्ग ग्रीन-वे प्रथम पर हुआ पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जीवों के प्रति दया का भाव मनुष्य का पहला धर्म :- बोहरा
30 वर्षो से राजस्थान का पूरे भारत मे नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से संम्मानित प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से लगाई सहयोग की गुहार
पीड़ित एयरफोर्स सैनिक ने प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, कहा– “मुझे सिर्फ 15 मिनट सुन लो”
सद् नागरिक बनने की कसौटी है अणुव्रत :- बोथरा 