एडवांस्ड सर्जरी को लेकर फरवरी 2025 में होगा सेमिनार देश-विदेश से 25 डॉक्टर होंगे शामिल
प्राचार्य डॉक्टर संजय काला के अथक प्रयास से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज छुएगा नई बुलंदियां
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के उत्कृष्ट वह प्राचार्य संजय काला के अथक प्रयास का ही नतीजा है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को फरवरी 2025 में दो बड़े सेमिनार मिले हैं। सेमिनार में देश विदेश के लगभग 25 डाक्टर्स शिरकत करेंगे अनुभवी चिकित्सक मरीजो की एडवांस सर्जरी करने के साथ साथ सेमिनार में सर्जरी की नई तकनीक भी यहां के डॉक्टर को बताएंगे जीएसवीएम मेडिकल के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला के अथक प्रयास और सर्जरी में नई टेक्नोलॉजी से ऑपरेशन कर मेडिकल क्षेत्र में एक नई क्रांति पैदा कर दी है। इसी क्रम में एस्टकॉन-2025 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ जीडी यादव ने बताया कि आधुनिक ऑपरेशन थिएटर बनने और आधुनिक विधि से सर्जरी कराने से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रयास की देश विदेश में सराहना हो रही है। इस कारण जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को दो बड़े सेमिनार का आयोजन करने का मौका मिला है हार्निया की सर्जरी को लेकर काफी सकारात्मक परिणाम आया जिसके लिए उन्हें एक सितम्बर,2024 को वाराणसी के एक सेमिनार में हिस्सा लेने का अवसर मिला डॉ जीडी यादव तथा सभी डॉक्टर्स की मेहनत से की गई सर्जरी को अन्य डॉक्टरों के बीच साझा किया गया इसके साथ ही मेडिकल कालेज की उपलब्धियां गिनाई गई।फाल्स हार्निया कोर्स के तहत फेलोशिप एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 25 डाक्टर्स चयनित किए गए है जो कि वर्ष 2025 फरवरी में होने वाले सेमिनार में शिरकत करेंगे विभागाध्यक्ष डॉक्टर जीडी यादव ने बताया कि सेमिनार में इस एडवांस सर्जरी के साथ -साथ मरीजो को जांच भी की जाएगी पहले दिन मरीजो की सर्जरी की जाएगी तथा अगले दो दिनो तक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा इस तरह जीएसवीएम सेमिनार पाने वाला प्रदेश का पहला मेडिकल कालेज बन जायेगा।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 