“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न
लखनऊ, एस जी पी जी आई क्षेत्र। सैनिक स्वराज सेना की मासिक बैठक आज लखनऊ के चरन भट्ठा रोड पर स्थित त्रिवेणी पुरम कालोनी में संपन्न हुई। इस बैठक में संस्था के उद्देश्य पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (आनरेरी कैप्टन) राजकरन यादव ने विस्तार से प्रकाश डाला और संगठन द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों, वीरता पदक विजेताओं के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि संगठन सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवा में सतत् संघर्षरत हैं। सैनिकों की समस्याओं को हर स्तर पर हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिल रहा है।
संगठन के सदस्यों की तरफ से सुझाव आया कि इस क्षेत्र में सेवानिवृत्त सैनिकों की बहुलता को देखते हुए ईसीएचएस का एक एक्सटेंशन काउंटर होना चाहिए ताकि बयोबृद्ध सेवानिवृत्त सैनिकों को समस्या न आए। संगठन के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वह स्टेशन कमांडर और ईसीएचएस ओसी के पास लेकर जाएंगे।
संगठन की कैप की गयी लांच
संगठन के सदस्यों की काफी पहले से मांग थी कि संगठन की एक कैप होनी चाहिए। इस विषय पर कुछ माह पहले से डिजाइन क काम शुरू हुआ था। अंतत: पिछले माह कैप बनकर तैयार हो गयी और आज की गयी ।

अंडर-6 के नन्हे जिम्नास्टों ने बिखेरी प्रतिभा, दिविषा साहू और रियांश ने जीते स्वर्ण पदक
शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा 