अंडर-6 के नन्हे जिम्नास्टों ने बिखेरी प्रतिभा, दिविषा साहू और रियांश ने जीते स्वर्ण पदक
मेजर ध्यानचंद जी के जन्मोत्सव पर जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता–2026 का भव्य पुरस्कार वितरण
लखनऊ। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता–2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश खेल विभाग के निदेशक महोदय द्वारा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नन्हे जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विशेष रूप से अंडर-6 बालक एवं बालिका वर्ग के नन्हे खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंडर-6 बालिका वर्ग में दिविषा साहू ने फ्लोर एक्सरसाइज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बैलेंसिंग बीम में दिविषा साहू एवं इरा दिवाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-6 बालक वर्ग में रियांश ने फ्लोर एक्सरसाइज में प्रथम स्थान हासिल किया।
🏅 जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का पूरा परिणाम
👧 बालिका वर्ग
अंडर-6 बालिका – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – दिविषा साहू
🥈 द्वितीय – अरना
🥉 तृतीय – आयंतिका
अंडर-6 बालिका – बैलेंसिंग बीम
🥇 प्रथम – दिविषा साहू / इरा दिवाकर
🥈 द्वितीय – अरना
🥉 तृतीय – आर्या
अंडर-8 बालिका – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – मितांशी त्रिवेदी
🥈 द्वितीय – निर्वाणी गुप्ता
🥉 तृतीय – वामिका
अंडर-10 बालिका – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – वार्णिका त्यागी
🥈 द्वितीय – हरम फातिमा
🥉 तृतीय – शिवाक्षी
अंडर-10 बालिका – बैलेंसिंग बीम
🥇 प्रथम – वार्णिका त्यागी
🥈 द्वितीय – सान्वी
🥉 तृतीय – हरम फातिमा
अंडर-12 बालिका – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – वेरोनिका वर्मा
🥈 द्वितीय – अद्या सिंह
🥉 तृतीय – याश्वी तिवारी
अंडर-12 बालिका – बैलेंसिंग बीम
🥇 प्रथम – वेरोनिका वर्मा
🥈 द्वितीय – रिद्धि पाराशर
🥉 तृतीय – अवनी हांडा
👦 बालक वर्ग
अंडर-6 बालक – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – रियांश
🥈 द्वितीय – कार्तिकेय वैश्य
🥉 तृतीय – ईशान सिंह / तन्वित कायथ
अंडर-8 बालक – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – दिक्षांत
🥈 द्वितीय – परम प्रताप
🥉 तृतीय – अनित राज
अंडर-8 बालक – पैरलल बार्स
🥇 प्रथम – परम प्रताप
🥈 द्वितीय – दिक्षांत / सोमिक तिवारी
🥉 तृतीय – मितांश
अंडर-10 बालक – फ्लोर एक्सरसाइज
🥇 प्रथम – उद्यान शर्मा
🥈 द्वितीय – जियाद आज़ाद
🥉 तृतीय – अथर्व अवस्थी
⚖️ निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में
रविकांत यादव – जिम्नास्टिक कोच,
नर्मिता यादव – जिम्नास्टिक प्रशिक्षक,
उबेद – सीनियर जिम्नास्ट,
कृष्णकांत वर्मा, अरुण यादव, जीतेंद्र, दिग्विजय सिंह एवं विवेक पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव, दीक्षित सर, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक नर्मिता यादव, सीनियर जिम्नास्ट उबेद सहित निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुरस्कार वितरण के दौरान निदेशक महोदय ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक में निरंतर मेहनत करते हुए लखनऊ का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान 