भारत में बनेगी ‘डायमंड’ एआई सर्विलांस तकनीक ‘डायमंड’ एआई सिस्टम से मजबूत होगी भारत की सुरक्षा भारत में तैयार होगी हाईटेक ‘डायमंड’ निगरानी प्रणाली
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र को नई तकनीकी मजबूती देने की दिशा में आरआरपी डिफेन्स लिमिटेड और वैश्विक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ऑब्जर्वेशन सिस्टम डेवलपर ईएससी बाज ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत ईएससी बाज की उन्नत ‘डायमंड–यूनिक ऑब्जर्वेशन सिस्टम’ को भारतीय बाजार में लाया जाएगा।
एआई आधारित यह नेक्स्ट-जेनरेशन सर्विलांस प्रणाली बेहद कम रोशनी और अंधेरे में भी स्पष्ट तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 4240×2832 हाई-रिज़ॉल्यूशन और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू जैसी क्षमताएं हैं। एआई-पावर्ड डिटेक्शन के जरिए संभावित खतरे और घुसपैठ की पहचान में मदद मिलेगी। इसे सीमावर्ती क्षेत्रों, सैन्य ठिकानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और निगरानी टावरों पर तैनात किया जा सकता है।
आरआरपी डिफेन्स प्रबंधन ने कहा, “यह केवल हमारे पोर्टफोलियो में एक नया उत्पाद जोड़ने की बात नहीं है। ‘डायमंड’ हमें रक्षा और सुरक्षा के अत्यंत विशिष्ट और उन्नत क्षेत्र में प्रवेश का अवसर देता है। हमारा लक्ष्य भारत में निर्माण करना और इन क्षमताओं को वैश्विक बाजारों तक ले जाना है।”
कंपनी के मुताबिक, इस पहल का लक्ष्य केवल भारत में तकनीक उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ‘मेक इन इंडिया, सेल टू द वर्ल्ड’ के तहत स्थानीय निर्माण, भारतीय जरूरतों के अनुरूप विकास और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देना है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच यह साझेदारी भारत की 24×7 निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच 