स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने अपने हाथों में काला पट्टी बांध कर जताया विरोध
जनपद बलरामपुर*के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने **समान कार्य के लिए समान वेतन** की मांग को लेकर विरोध जताया। संविदा कर्मियों ने एक हाथ में **काली पट्टी बांधकर** अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।
कर्मियों का कहना है कि वे नियमित कर्मचारियों के समान जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समान कार्य के बावजूद समान वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।
संविदा कर्मियों ने सरकार से **समान कार्य के बदले समान वेतन** की व्यवस्था लागू करने तथा उनकी अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
तथा उन लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि यदि सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं करता है तो आने वाले समय में जिलास्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

श्री ओम सांई नाथ बाबा की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई
विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर द्वारा राम नवमी के अवसर पर निकाला गया शोभायात्रा 