हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
हलीम कॉलेज बचाओ मोर्चा
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, हलीम कॉलेज बचाओ मोर्चा के संस्थापक अशफाक सिद्दीकी ने हलीम कॉलेज, हलीम इंटर कॉलेज एवं हलीम प्राइमरी स्कूल की लगातार जर्जर होती इमारतों और संस्था की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा, पहचान और विरासत का प्रतीक है। यदि समय रहते इसे नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी।उन्होंने कहा कि हलीम कॉलेज की इमारतों का वर्षों से समुचित रखरखाव नहीं किया गया, जिसके कारण आज कई भवन जर्जर अवस्था में पहुँच चुके हैं। दूसरी ओर, संस्था की संपत्तियों के संबंध में लगातार ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि कॉलेज की भूमि एवं संपत्तियों का विक्रय किया जा रहा है। यदि ऐसा हो रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा संबंधित प्रबंधन और जिम्मेदार पदाधिकारियों को समाज के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए।अशफाक सिद्दीकी ने यह भी कहा कि आज हलीम इंटर कॉलेज का मैदान शिक्षा और खेल गतिविधियों के बजाय शादियों एवं बारातों के आयोजन के लिए बारातघर की तरह उपयोग किया जा रहा है, जिसका हलीम कॉलेज बचाओ मोर्चा कड़ा विरोध करता है। शिक्षा संस्थान का परिसर विद्यार्थियों के शैक्षिक, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास के लिए होना चाहिए, न कि उसे स्थायी रूप से व्यावसायिक आयोजनों का केंद्र बनाया जाए।हलीम कॉलेज बचाओ मोर्चा की मांग है कि संस्था में समय की आवश्यकता के अनुरूप एल.एल.बी., बी.सी.ए., बी.कॉम., बी.एड., पैरामेडिकल, कंप्यूटर एवं अन्य रोजगारपरक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएँ, ताकि समाज के बच्चों और बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े और वे अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।उन्होंने कहा कि हलीम कॉलेज जैसी संस्थाएँ समाज की अमानत होती हैं। इनका उद्देश्य शिक्षा का प्रसार करना है, न कि उनकी संपत्तियों का नुकसान या उनका महत्व कम करना। हलीम कॉलेज बचाओ मोर्चा की प्रमुख मांगें
हलीम कॉलेज, हलीम इंटर कॉलेज एवं हलीम प्राइमरी स्कूल की सभी जर्जर इमारतों का तत्काल तकनीकी सर्वे कराकर मरम्मत कराई जाए।
संस्था की संपत्तियों एवं उनके प्रबंधन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।
यदि संस्था की किसी संपत्ति का विक्रय या हस्तांतरण हुआ है अथवा प्रस्तावित है, तो उसकी पूरी जानकारी समाज के सामने सार्वजनिक की जाए।हलीम कॉलेज में एल.एल.बी.बी.सी.ए. सहित नए रोजगारपरक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएँ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 