गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, जलस्तर का लिया जायजा; गहरे पानी में स्नान न करने की अपील, परमट घाट, अटल घाट, भैरव घाट समेत विभिन्न घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतक
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर।मानसून के मद्देनजर गंगा नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गंगा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर जलस्तर एवं बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से दैनिक जलस्तर, संभावित परिस्थितियों तथा राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। फ्लड कंट्रोल कार्यालय के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे गंगा बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 112.500 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम 111.900 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 88,557 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यहां चेतावनी स्तर 114.000 मीटर तथा खतरे का निशान 115.000 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से 1.50 मीटर और खतरे के निशान से 2.50 मीटर नीचे है। वहीं शुक्लागंज गेज पर जलस्तर 110.510 मीटर दर्ज किया गया, जो वहां निर्धारित चेतावनी एवं खतरे के स्तर से काफी नीचे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसी भी संभावित बाढ़ अथवा आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राहत सामग्री, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है तथा राहत किट वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 