मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के लगाए नारे, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कालपी, जालौन
उपदेश टाइम्स न्यूज़
सुनील कुशवाहा
शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत कालपी नगर में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार के नेतृत्व तथा मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी की मौजूदगी में निकाली गई रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई।
बीती शाम स्थानीय कोतवाली परिसर से शुरू हुई रैली महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, फुलपावर चौराहा और बाईपास सर्विस लेन सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल पुलिसकर्मी नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के हितों से जुड़े जागरूकता पत्रक भी वितरित किए।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय निडर होकर पुलिस से सहायता लें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या अन्य किसी आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर परिजनों या पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
रैली में उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक दयाशंकर, नेहा पटेल, गीतांजलि, निधि, नीतू, लक्ष्मी उपाध्याय, प्रीति त्यागी, सोनी गौतम, आकृति, हेड कांस्टेबल मुकेश सैन, राममोहन, राजकिशोर, साहिल, सतीश, प्रशांत अवस्थी, प्रशांत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार 