छेड़खानी एवं मारपीट का वांछित आरोपी कैलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। छेड़खानी मारपीट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को कैलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम कूड़ा निवासी कुलदीप पुत्र मनोज जाटव के विरुद्ध बीते साल 2023 में छेड़खानी मारपीट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार बर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम में दरोगा रुपेन्द्र पाल सिंह दिनेश कुमार कांस्टेबल रणविजय पटेल ने पीपरी तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा 