थाना बेगमगंज क्षेत्र के तलाक महल के पास एक भवन में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के थाना बेकनगंज क्षेत्र अंतर्गत तलाक महल, लाल कुआं स्थित एक भवन में आज सुबह भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। दिनांक 31 जनवरी 2026 को सुबह 07:35 बजे अयॉज अहमद द्वारा सूचना दी गई कि मो. शमीम पुत्र स्व. अलाउद्दीन के भवन के भूतल पर स्थित दुकानों में आग लग गई है। चीप फायर ऑफिसर दीपक शर्मा के कुशल नेतृत्व में सूचना मिलते ही लाटूश रोड कैलाश चन्द्रा के नेतृत्व में अजय कुमार राघवेंद्र सिंह दीपेंद्र यादव कृपा शंकर अजय चौहान सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची तथा 02 तथा फायर स्टेशन कर्नलगंज से 01 फायर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि भूतल पर स्थित तीन दुकानों में आग तेजी से फैल रही थी, जबकि प्रथम तल पर लोग निवास कर रहे थे।
फायर ब्रिगेड टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम तल पर रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा भवन में रखे एलपीजी सिलेंडरों को भी सुरक्षित बाहर किया गया। अग्निशमन के दौरान जानकारी मिली कि एक दुकान के अंदर दो व्यक्ति सो रहे थे, जिन्हें फायर सर्विस यूनिट ने खोज कर सकुशल बाहर निकाला।
घटना में अफजाल, दिलशाद और अकील की दुकानें आग की चपेट में आईं। लगभग 90 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
मौके पर स्थानीय पुलिस, मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना की।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 