पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप का सतीश महाना नें किया शुभारंभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
रामा देवी के मलिक गेस्ट हाउस में शनिवार को प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य,शुभारंभ हुआ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को कानपुर के लिए गौरव और खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आयोजकों तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों की मुक्तकंठ से सराहना की उद्घाटन दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 120 दिव्यांग खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात रणबीर मलिक एवं सुखबीर मलिक द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना (समूह नृत्य) एवं राष्ट्रगीत (एकल गायन) ने समारोह को गरिमा प्रदान की। आयोजन सचिव महेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया जाएगा उद्घाटन समारोह का विशेष आकर्षण रहा 20 दिव्यांग मॉडलों द्वारा प्रस्तुत फैशन शो, जिसे नितिन गुप्ता, राज वर्मा एवं अमीर सिद्दीकी के निर्देशन में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया पूरे कार्यक्रम का सशक्त और सधे हुए अंदाज़ में मंच संचालन जीशान सिद्दीकी ने किया इसके बाद ब्लाइंड स्कूल एवं दीपिका चाइल्ड सेंटर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया शास्त्रीय संगीत, एकल व समूह गायन, प्रेरणादायी गीतों तथा लोक एवं फिल्मी नृत्यों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया इस अवसर पर शहर की अनेक विशिष्ट हस्तियों इन्द्र मोहन रोहतगी (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल), आदर्श कुमार (सरकारी लेबर एनक्रोचमेंट ऑफिसर), डीएम कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह, रोहित व राहुल (दिव्यांग आइकन स्पोर्ट्स), ब्रांड एंबेसडर शिखा शुक्ला, डॉ. सिद्धांशु राय, डॉ. इकबाल कासिम, साइबर एक्सपर्ट शिवम मालवीय, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. संजय चौरसिया, संतोष गुप्ता, डॉ. नरेंद्र पांडे, डॉ. अनुभव सिंह एवं सुनील मंगल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया आयोजन की सफलता में मुस्कुराए कानपुर, पारस हेल्थ, क्रीड़ा भारती, सरला नर्सिंग होम, 92.7 एफएम (कानपुर), हिमालिनी–नेपाल, मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी, DEAF & Envision School समूह नृत्य दल, उदय विद्या भवन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तथा डी.ए.वी. कॉलेज कानपुर के डॉ. चंद्र सौरभ वरुण सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों मैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक उपवास करेंगे 