हॉरर क्वीन अदा शर्मा की ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!
उपदेश टाइम्स मुंबई
‘1920’ वाली अदा शर्मा की डरावनी दुनिया में फिर होगी वापसी, ‘अदा की आहट’ से कांप उठेंगे दर्शक!
अदा शर्मा का हैलोवीन स्पेशल सरप्राइज! डरावनी शॉर्ट फिल्मों की सीरीज़ ‘अदा की आहट’ से बढ़ेगा रोमांच
मुंबई (अनिल बेदाग): कभी पर्दे पर अपने खौफनाक अंदाज़ से दर्शकों की रूह कंपाने वाली अदा शर्मा एक बार फिर हॉरर की दुनिया में लौटने को तैयार हैं। इस बार उनका अंदाज़ कुछ अलग होगा। हैलोवीन के मौके पर वह ‘अदा की आहट’ नाम से डरावनी शॉर्ट फिल्मों की एक रोमांचक सीरीज़ लेकर आ रही हैं, जहां रहस्य, सस्पेंस और अप्रत्याशित ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
फिल्म ‘1920’ से हॉरर जॉनर में अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने ‘द केरल स्टोरी’, ‘सनफ्लावर’, ‘कमांडो’ और ‘रीता सान्याल’ जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। अब उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनका डरावना अवतार देखने का मौका मिलेगा।
अदा के मुताबिक, 2027 में उनकी दो हॉरर फिल्में रिलीज़ होंगी, लेकिन प्रशंसकों की लगातार मांग को देखते हुए उन्होंने ‘अदा की आहट’ की शुरुआत करने का फैसला किया। वहीं, ‘सुपर वेल्ली’ में आलसी सुपरहीरो और एक त्रिभाषी फिल्म में देवी के किरदार के साथ वह अपने अभिनय के नए रंग भी दिखाने जा रही हैं।

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 