जिम्नास्ट अवनी हांडा तीन गोल्ड मेडल जीत कर बनी चैंपियन
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश जिमनास्टिक्स संगठन के तत्वाधान में 43rd यू. पी. स्टेट जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन चैंपियनशिप, खेलगांव पब्लिक स्कूल खेलगांव प्रयागराज में 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 को आयोजन किया गया l जिसमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, लखनऊ, प्रयागराज, झांसी व अन्य बहुत से जिलों से छोटे – बड़े बच्चों ने हिस्सा लिया, और अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया, इनमें से ही एक ऐसी प्रतिभाशाली केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट की कक्षा 7 की छात्रा, के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिमनास्टिक्स खिलाड़ी अवनी हांडा जिमनास्टिक्स के तीन इवेंट्स में खेल कर तीन गोल्ड मेडल जीतकर ग्रेट 4 इन एज कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी l प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले खिलाड़ी गौतम बुद्ध नगर और प्रयागराज तथा आगरा जिले से विजयी रहे l आयोजक समिति ने जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल देते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l सभी कोच ने बच्चों की लगन मेहनत और निरंतर अभ्यास की सराहना की और मेडल जीत कर उनकी खुशी के परिणाम को देखते हुए सभी खिलाड़ियों से आगे आने वाले नेशनल और इंटरनेशनल खेल में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की l

वेरोनिका वर्मा और दिविशा साहू ने 43वीं यू.पी. स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप–2026 में जीते पदक, लखनऊ का बढ़ाया गौरव
मोतिहां में जय पहलवान वीर बाबा के वार्षिक मेले में उमड़ा जनसैलाब, भव्य झांकियों और जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
बलीपुर चौराहा, यासीनपुर रोड एवं जल निगम की लापरवाही से क्षेत्रवासी त्रस्त, जनप्रतिनिधियों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
इरफ़ान सोलंकी को गैंगस्टर मामले में बड़ा झटका। हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
समिति ने 5 गरीब कन्याओं की शादी में मदद की,200 से अधिक कंबल भी बांटे,बैंक प्रबंधक ने की सराहना
भूषण फैमिली फाउंडेशन का सफल आयोजन: मेधावी छात्रों को कॉपी-कलम वितरण समारोह 