राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रायोगिक चीनी मिल का ब्वायलर पूजन हवन संपन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कल्याणपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए संस्थान की प्रायोगिक चीनी मिल के ब्वायलर पूजन का कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आयोजित इस पूजन समारोह में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की निदेशक प्रोफेसर सीमा परोहा ने ब्वायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित कर हवन किया और मिल के निर्बाध संचालन की कामना की इस दौरान शर्करा अभियांत्रिकी के सहायक आचार्य संजय चौहान और शर्करा प्रौद्योगिकी के सहायक आचार्य महेंद्र कुमार यादव, जो वर्तमान सत्र की संपूर्ण प्रक्रिया की देख-रेख कर रहे हैं, मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सीमा परोहा ने कहा कि संस्थान की यह प्रायोगिक चीनी मिल पूरे विश्व में अद्वितीय है उन्होंने शर्करा तकनीकी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें इस भौतिक सुविधा का भरपूर लाभ उठाना चाहिए इस अवसर पर प्रोफेसर सीमा परोहा ने कहा कि पूरे विश्व में ऐसी कोई अन्य शिक्षण संस्था नहीं है जहाँ छात्रों को गन्ने की पेराई (केन कैरियर) से लेकर चीनी के बोरों में पैकिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलता हो यही विशेषता NSI को विश्व स्तर पर महान बनाती है कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक स्टाफ की गरिमामई उपस्थिति रही पूजन में प्रमुख रूप से प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ. विनय कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, डॉ. अनंत लक्ष्मी रंगनाथन, अजय कुमार अवस्थी, आशीष कुमार शुक्ला, कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार पांडे, डॉ. लोकेश बाबर, अम्बरीष अस्थाना, प्रेम शंकर कटियार, मल्लिका द्विवेदी व दया शंकर मिश्रा, साथ ही चीनी मिल की संचालन टीम से रवि अग्रहरि, आशुतोष प्रताप सिंह, शिवम अवस्थी, दिलीप गिरि और समस्त फैक्ट्री व मौसमी कर्मी उपस्थित रहे। इस ब्वायलर पूजन के साथ ही अब चीनी मिल में प्रायोगिक तौर पर पेराई कार्य शीघ्र ही गति पकड़ेगा, जिससे संस्थान के प्रशिक्षु सीधे तौर पर चीनी निर्माण की बारीकियां सीख सकेंगें।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 