जिला अधिकारी डॉक्टर बी0के0 सिंह ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के प्रश्न
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश साइंस न्यूज़
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ.वी.के.सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सातनपुर व प्राथमिक विद्यालय भोपत पट्टी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया,शिक्षा का स्तर अत्यंत ही निम्न पाया गया,जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए जिसका संतोषजनक जबाव बच्चो द्वारा नही दिया जा सका एवं बच्चो से मिड डे मील के अंतर्गत मिल रहे खाने के बारे में भी जानकारी ली गई, जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 30 मिनट बच्चो को सामान्य चीजों का ज्ञान कराया जाने के लिये निर्देशित किया गया व स्कूल की खिड़कियो में जाली लगवाने के निर्देश दिए, इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह व प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर नीतीशराज मौजूद रहे।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 