गंगा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने से गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद गंगा नदी में लगातार छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी चेतावनी बिन्दु से 15 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है।जिससे एक बार फिर गंगा नदी में उफान दिखाई देने लगा है।जिसके कारण दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।क्षेत्र के दर्जनों गांव में पानी आते ही फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा।बरुआ सम्पर्क मार्गो पर पानी आ गया है।जिसके कारण गंगा नदी के किनारे बसे गांवो में पानी पहुंचने लगा है।जिसके कारण ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं।तहसील प्रशासन भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए तैयार दिखाई दे रहा हैं।आज सुबह गंगा में नरौरा बांध से 162668 क्यूसेक,बिजनौर बैराज से 56577क्यूसेक,हरिद्वार बांध से 77477 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।जिससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से 15 सेन्टीमीटर ऊपर बहने लगा है।रामगंगा नदी में आज खो बैराज से 10343 हरेली बैराज से 468 रामनगर बैराज से 1029 टोटल 11840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे रामगंगा का जलस्तर 135.45 पर बहने लगा हैं।उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ क्षेत्र में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम व बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है। बाढ़ शरणालय अलर्ट कर दिए गए हैं। बार-बार गंगा का जलस्तर बढ़ने से दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।खेतों में लगे भूसे के कूप पानी में भीगने लगे हैं। जिससे उनके खराब होने की संभावना बढ़ गई है।लगातार बढ़ रहे जलस्तर से जानवरों के लिए घास व चारे की समस्या पैदा हो गई है।ऊंचे इलाकों में पशुपालकों को घास मिल जाती थी परंतु अब पानी वहां तक पहुंचने लगा है।

भोजपुर विधायक का परिवार सड़क हादसे का शिकार: कैंची धाम जाते समय राजेपुर में दो कारों की भिड़ंत, खड्डे में गिरी कार
90वें जन्मदिन के ठीक14 दिन पहले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन,पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुःख
उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में रसोईया खाना बनाते समय लगी आग, रसोइया झुलसी
सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत. परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस विभाग के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
पुलिस चौकी के चंद कदमों के पास सराफा वह पास की अन्य दुकानों में, लाखों के जेबरात व नकदी पार 