कोंच के जवाहर नगर में सड़क पर लड़ते साड़, बीच बस्ती में भिड़े दो सांड, मची अफरातफरी
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
दुकान का सामान क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे खड़े वाहन भी चपेट में आए
कोंच। नगर में सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की शाम कस्बे जवाहर नगर में घनी आबादी वाली बीच बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर घूम रहे दो सांड अचानक आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों की लड़ाई इतनी उग्र थी कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों को अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागना पड़ा।
घटना जवाहर नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों के भिड़ने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सांड लड़ते-लड़ते एक किराना दुकान तक पहुंच गए, जहां दुकान के बाहर रखा सामान तहस-नहस हो गया। दुकानदार को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
सांडों के उत्पात से सड़क किनारे खड़े दोपहिया भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय वहां मौजूद लोगों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि नगर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें पकड़वाने या गौशाला में भेजने को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे पहले भी कई बार सांडों और गायों के कारण हादसे हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को शीघ्र पकड़वाया जाए और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान-माल की रक्षा हो सके।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार