गोकशी के बाद कोंच में अलर्ट, पीएसी के साथ पुलिस ने किया सड़कों पर पैदल मार्च
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। गोकशी की घटना के बाद कस्बे में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बुधवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने पीएसी बल के साथ नगर की सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग में गोकशी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद एक समुदाय में रोष और भीतर ही भीतर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार शाम क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं पीएसी बल ने कस्बे के मिश्रित आवादी वाले क्षेत्र व प्रमुख मार्गों तथा बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान सीओ ने आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और आश्वस्त किया कि नगर व क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह सहित कोतवाली पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा 