ग्राम कुदरा में गौकशी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। ग्राम कुदरा में 11 जनवरी को हुई गौकशी की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठनों ने घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त घटना में आठ माह की गर्भवती गाय को उसके नवजात शिशु सहित बेरहमी से काटा गया, जिससे नगर व क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है।संगठनों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं। संगठनों ने आरोप लगाया कि गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई किए जाने तथा पूरे नेटवर्क की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पटेल, नगर उपाध्यक्ष निर्मल गोस्वामी, संतोष तिवारी, अध्यक्ष प्रभात उदैनिया, उपाध्यक्ष सतेंद्र गुर्जर, कृष्ण प्रताप, सुमित अग्रवाल, नगर मंत्री गौरव सहित जिला गौरक्षा दल व अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई 