आईआईटी मेट्रो स्टेशन को ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ राष्ट्रपति ने ऊर्जा संरक्षण प्रयासों के लिए यूपीएमआरसी को किया सम्मानित
दिल्ली/कानपुर-ऊर्जा संरक्षण और दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कानपुर मेट्रो के आईआईटी कानपुर स्टेशन को प्रतिष्ठित ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में, केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार को प्रदान किया यह पुरस्कार ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा मेट्रो परिचालन के दौरान ऊर्जा खपत में कमी लाने और सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा दक्ष प्रयासों के लिए दिया गया है यूपीएमआरसी (जो भारत और उत्तर प्रदेश सरकार का 50:50 संयुक्त उपक्रम है) पहले भी 2019 और 2021 में लखनऊ मेट्रो के लिए यह सम्मान प्राप्त कर चुका है यूपीएमआरसी की एलिवेटेड स्टेशनों की प्रति किलोमीटर ऊर्जा खपत देश की सभी मेट्रो प्रणालियों में सबसे कम है यह देश की पहली मेट्रो प्रणाली भी है जिसे अपने पूरे नेटवर्क के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की सर्वोच्च प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त है यूपीएमआरसी द्वारा अपनाए गए प्रमुख ऊर्जा दक्ष नवाचारों में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग का उपयोग, सभी उपकरणों में वेरियेबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव का प्रयोग, एलईडी लाइटिंग, CO2 सेंसर आधारित HVAC प्रणाली, और एस्केलेटर में क्रॉलिंग/स्लीप मोड जैसी तकनीकें शामिल हैं प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यह सम्मान यूपीएमआरसी की ऊर्जा संरक्षण में निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से स्थापना के बाद से अब तक ऊर्जा खपत में लगभग 39% की कमी आई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग ₹5 करोड़ की बचत हो रही है और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 