उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में रसोईया खाना बनाते समय लगी आग, रसोइया झुलसी
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ मनोज कुमार
फर्रुखाबाद कमालगंज क्षेत्र के गाँव गौसपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार करते समय अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई लग गई जिसकी चपेट में आकर विद्यालय की रसोइया सरला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मंजूलता ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया, जिससे स्कूल में बड़ा हादसा टल गया और छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। झुलसी हुई सरला देवी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर कमालगंज पुलिस भी मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालयों में सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और प्रशिक्षण की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह नें बताया कि मामले की मामले की जाँच की जा रही है |

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 