सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत. परिजनों में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद कायमगंज थाना क्षेत्र में हुई. घटना जहां बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अज्ञात बेकाबू वाहन ने रौंद दिया. जानकारी के अनुसार
फर्रुखाबाद कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन चतुर्वेदी ने बताया कि कायमगंज–कम्पिल मार्ग पर जिजपुरा गांव के पास दुर्घटना की खबर मिली थी. दुर्घटनास्थल पर पहुंचे राम रतन व अवधेश ने बताया कि रायपुर निवासी अतुल शाक्य (29) के साथ नीतीश शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली लौटने के लिए बाइक से कायमगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था. कायमगंज–कम्पिल मार्ग पर जिजपुरा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी. दुर्घटना में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल नीतिश को जिला अस्पताल लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया. जहां डॉ. ने नीतीश को भी मृत घोषित कर दिया.
कोतवाली प्रभारी मदन चतुर्वेदी के मुताबिक दोनों युवक दिल्ली में काम करते थे. अपने-अपने परिवार में सबसे छोटे थे. अतुल की शादी को दो साल हुए थे. जबकि नीतीश की अभी शादी नहीं हुई थी. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत