कानपुर के 4 अधिवक्ताओं सहित प्रदेश के 198 दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को रू 5–5 लाख मिले
कानपुर अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति द्वारा प्रदेश के 198 दिवंगत अधिवक्ताओं के मृत्यु दावों को स्वीकृत कर रू 99000000( नौ करोड़ नब्बे लाख ) जारी किए । शीघ्र उत्तराधिकारियों के खातों में पहुंचेंगे रु 5 -5 लाख ।
पं० रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसियेशन ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाले हित लाभों पर बोलते हुए कहा कि हम लोग दशकों से दिवंगत अधिवक्ताओं के उत्तराधिकारियों को मिलने वाले हित लाभों के लिए निःशुल्क फार्म भरवा पैरवी करते है
करीब सवा साल बाद न्यासी समिति ने अधिवक्ताओं के मृत्यु दावों के निस्तारण के क्रम में कानपुर के 4 दिवंगत अधिवक्ताओं सुकर्ण सिंह चौहान कुलदीप सिंह यादव विजय शंकर शुक्ला रमा शुक्ला और कानपुर देहात के हरिनाम सिंह सहित प्रदेश के 198 में दिवंगत अधिवक्ताओं के मृत्यु दावों को स्वीकृत करते हुए रू 99000000( नौ करोड़ नब्बे लाख ) जारी किया जो उत्तराधिकारियों के खाते में पहुंचेगा।
अनुदान वितरण के लिए हम न्यासी समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मांग करते है कि कानपुर के अभी भी जो काफी संख्या में वर्षों से आवेदन लंबित है उनका भी शीघ्र निस्तारण करें ताकि दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को राहत मिले और वो अपना जीवन सुचारु रुप से चला सकें।
प्रमुख रूप से अशोक पांडेय ओ पी दुबे संजीव कपूर राजेश तिवारी शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 