अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को निदेशालय की टीम, खान अधिकारी कानपुर नगर तथा संबंधित थानों की पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिज बालू, मोरम एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच की गई।
अभियान के दौरान लगभग 160 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 11 वाहन ओवरलोड अथवा बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज़ की कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग के अनुसार उक्त कार्रवाई से विभाग को लगभग सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी अभियान जारी रखा जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 