कानपुर में सफाई कर्मचारियों को ‘सफाई सैनिक’ का दर्जा देने की उठी मांग, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की सभा में अधिकारों और सम्मान पर हुई चर्चा, महिलाओं और वंचित वर्गों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर के कल्याणपुर स्थित अंबेडकर पुरम में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की एक सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता बी.एल. गुलाबिया ने की जबकि संचालन संजय कुमार उर्फ पप्पू ताराचंद ने किया।
सभा में वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों को “सफाई सैनिक” का दर्जा देकर सम्मानित करने और उनका वेतन केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए जाने की मांग उठाई। पी.सी. कुरील ने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष पर जोर दिया, जबकि विधा गौतम ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। छेदी खोटे ने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों से एकजुट रहने की अपील की।
कार्यक्रम में मनोज भटनागर, वी.एन. पाल, रमाकांत वर्मा, प्रमोद कुरील, चन्दन यादव, अनिल बाघमार, शशि सिंह बौद्ध, सतीश गौतम, बृजलाल भारतीय, विजय नागवंशी, सन्तोष वर्षा, अजय कुमार वाल्मीकि, रविन्द्र कुमार मधुर और विजय टेकला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका