जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण
कानपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षा का आज जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने एस. एन. सेन डिग्री कॉलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र पर की गई व्यवस्थाओं को देखा – जैसे परीक्षा कक्षों की तैयारियाँ, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे, नियंत्रण कक्ष एवं प्रवेश मार्ग आदि का गहनता से जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजित “कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए” परीक्षा “पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)” एवं “पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)” परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 