हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
आकाश चौधरी
कानपुर।आज़मी शजर और रागिब शकील द्वारा आयोजित शम्सी समर कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए तीन मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिली। शम्सी रेंजर्स,शम्सी सुपर किंग्स और शम्सी पैराडाइस ने शानदार जीत दर्ज की।जेएमडी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में शम्सी पॉवर हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 185 रन बनाए। संदीप ने 27 गेंदों पर 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल रहे। जवाब में शम्सी रेंजर्स ने 20 ओवर में 189 रन बनाकर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। नासिर इकबाल ने 40 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया और मैन ऑफ द मैच चुने गए।पार्थ रिपब्लिक ग्राउंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में शम्सी सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी टाइटंस की टीम 12.5 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। सुपर किंग्स ने 107 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। जिब्रान हसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने।दिन का तीसरा और नाइट मुकाबला जेएमडी ग्राउंड में शम्सी फाल्कन्स और शम्सी पैराडाइस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में शम्सी पैराडाइस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाते हुए पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की। हम्माद मजीद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।यह जानकारी साहिल रहमान ने दी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 