प्रातः 6:30 पर ग्रीन पार्क में सांसद रमेश अवस्थी करेंगे वॉकथान का शुभारंभ
एडीएम सिटी ने की तैयारियों की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय की गई तथा 17 अक्टूबर को प्रातः आयोजित होने वाले वॉकथॉन कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वॉकथॉन का शुभारंभ माननीय सांसद रमेश अवस्थी द्वारा 17 अक्तूबर को प्रातः 6:30 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा, जिसका समापन नाना राव पार्क में आयोजित होगा। इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 1 नवम्बर से सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जनपद स्तर पर प्रारंभ की जाएँगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सहभागिता पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों।
बैठक में आरएसओ भानु प्रसाद, युवा कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एडीओएस, नगर निगम, पुलिस विभाग, एनसीसी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे 17 अक्तूबर प्रातः 6:30 बजे वॉकथॉन में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 