महिमा चौधरी ने किया फोर्टिस मुलुंड के अत्याधुनिक ऑन्कोसाइंसेस और गैस्ट्रोसाइंसेस विंग का उद्घाटन
मुंबई (अनिल बेदाग): मशहूर अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी ने आज फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड में फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट और इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोसाइंसेस के नए अत्याधुनिक विंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिमा ने कहा, “कैंसर की चुनौतियों से गुज़रने के बाद मैं जानती हूँ कि करुणामयी देखभाल और समय पर निदान कितना जरूरी है। फोर्टिस ने जो बनाया है, वह सिर्फ़ अस्पताल नहीं, बल्कि आशा और साहस का प्रतीक है।”
यह नया विंग उन्नत क्लीनिकल तकनीक, व्यक्तिगत थेरपी और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल का संगम है। फोर्टिस हेल्थकेयर के एमडी और सीईओ डॉ. आशुतोष रघुवंशी ने कहा, “हमारा मिशन है करुणा और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के मानक को ऊँचा उठाना।”
कैंसर संस्थान का नेतृत्व डॉ. बोमन ढाभर करेंगे, जो मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के साथ जेनेटिक और डिजिटल ऑन्कोलॉजी सेवाओं को एकीकृत करेंगे। वहीं गैस्ट्रोसाइंसेस विभाग, डॉ. विपुलरॉय राठौड़ के नेतृत्व में, अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीकों से लैस है।
डॉ. एस. नारायणी, बिज़नेस हेड – महाराष्ट्र, ने कहा, “यह विंग मरीजों को केंद्र में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जहाँ शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का कल्याण सुनिश्चित होता है।” फोर्टिस मुलुंड का यह नया विस्तार आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में आशा, नवाचार और उत्कृष्टता का नया अध्याय खोलता है।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 