हेल्दी डाइट हेल्दी लाइफ पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर सर्व समन्वय फाउंडेशन द्वारा राजकीय बाल गृह बालिका, सूर्य विहार, कानपुर में छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय और पिनेकल एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एनीमिया स्क्रीनिंग एवं पोषण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसका प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार के प्रति जागरूकता, और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य प्रो. वंदना पाठक ने की। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा एनीमिया केवल एक चिकित्सकीय समस्या नहीं, बल्कि यह समाज में पोषण असमानता और जीवनशैली के असंतुलन का दर्पण है। स्वस्थ भारत की नींव तभी मजबूत होगी जब हमारी बेटियाँ शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से शरीर में लौह तत्व (Iron) की भूमिका समझाते हुए बताया कि प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से मिलने वाला आयरन शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित होता है, और इसके लिए हरी सब्जियाँ, गुड़, दालें, चना, खजूर एवं मौसमी फल सर्वोत्तम स्रोत हैं।
पिनाकल नेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक – “हेल्दी डाइट, हेल्दी लाइफ”, नाटक में बच्चों ने अत्यंत रोचक और व्यावहारिक संदेश दिया शिविर में 70 बालिकाओं ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई बच्चों को बताया गया आयरन युक्त आहार पर्याप्त नींद स्वच्छता और व्यायाम का विशेष ध्यान रखें विश्वविद्यालय की ओर से तो प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह ने केसरिया रंग गाजर शकरकंद पपीता सफेद रंग दूध पनीर दही सोया हरा रंग विटामिन खनिज हरी पत्तेदार सब्जियां पालक मेथी मटर आदि तिरंगे के रंगों को लेकर आकर्षक ज्ञान दिया गया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 