मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को आपातकालीन सहायता नंबरों की जानकारी एवं “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर, मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को आपातकालीन सहायता हेतु आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181/1091, क्राइम स्टॉपर 1090, एम्बुलेंस सेवा 108, तथा पुलिस सहायता हेतु डायल 112 का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही उन्हें अपने नजदीकी थाने के संपर्क नंबर की जानकारी भी दी गई।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंहपुर, चुन्नीगंज, विजय नगर तथा नरवल सहित अन्य विद्यालयों में छात्राओं को इन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उन्हें जागरूक किया गया। इसी प्रकार राजकीय हाईस्कूल ककरहिया, बीरामऊ, कोरथा, तिलसहरी, कासिमपुर, उत्तमपुर, राधन, राय गोपालपुर एवं बीरामऊ में भी छात्राओं को उक्त जानकारी प्रदान की गई।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार – एनीमिया मुक्त कानपुर” अभियान का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को आयरन की टैबलेट खिलाई गई एवं वितरित की गईं।
सभी कार्यक्रमों में जिला समन्वयक डॉ. भावना शुक्ला एवं जिला नोडल डॉ. गरिमा मिश्रा द्वारा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 