प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन — उत्कृष्ट कार्य हेतु मैत्री कर्मियों को सम्मानित किया गया
कानपुर नगर, प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत आज जनपद कानपुर नगर के विकास भवन सभागार में एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ० आई० एन० चतुर्वेदी द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गोकुल मिशन के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैत्री (MATRI) कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। जनपद कानपुर नगर के 12 मैत्री कर्मियों को उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद की ओर से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित पैरावेट्स एवं मैत्री कर्मी विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के कार्यों में अमूल्य योगदान दे रहे हैं, जिससे पशुधन विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आयोजित उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण (वेबकास्टिंग) भी किया गया, जिसे मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं उपस्थित मैत्री कर्मियों द्वारा देखा गया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 