अत्याधुनिक तरीके से दीप तिराहे से छोटे बाबा मंदिर तक बनेगा मार्ग
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना CM-GRIDS के अंतर्गत दीप सिनेमा चौराहे से लेकर सोटे बाबा मंदिर तक समर्पित विकास एवं उन्नयन कार्य हेतु भूमि पूजन का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर, नगर आयुक्त, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस परियोजना के अंतर्गत कुल लागत ₹2685.92 लाख की धनराशि से 1.8 किलोमीटर लंबी एवं 36.00 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह मार्ग अत्याधुनिक तकनीकों से विकसित किया जाएगा, जिसमें सुव्यवस्थित पैदल पथ, आधुनिक जल निकासी प्रणाली, ऊर्जा-संवहनीय स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें, हरित पट्टी एवं सार्वजनिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर माननीय महापौर द्वारा अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश शासन सदैव जन सेवा के लिए तत्पर है एवं इस प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से न केवल जनमानस को सुगम आवागमन का लाभ प्राप्त होता है, बल्कि यह परियोजना विकास की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागरिकों को सुदृढ़ सड़क अवसंरचना, सुरक्षित पदयात्रा पथ, हरित वातावरण, आधुनिक सुविधाएं एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 