नगर निगम की बड़ी पहल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
निराश्रित श्वानों की समस्या पर लगाम लगाने के लिए कानपुर नगर निगम ने बड़ी पहल की है। शहर के विभिन्न इलाकों में 55 डॉग फीडिंग सेंटर शुरू किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के आदेश (22 अगस्त 2025) और पशु जन्म नियंत्रण नियम-2023 के तहत यह कदम उठाया गया है। फीडिंग सेंटरों का चयन बच्चों के खेल स्थलों, स्कूलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर किया गया है।
सिर्फ तय जगहों पर मिलेगा भोजन
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अब सामुदायिक श्वानों को भोजन सिर्फ निर्धारित स्थलों पर ही कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर
नगर आयुक्त ने कहा कि इससे श्वानों को सुरक्षित ढंग से भोजन मिलेगा और नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। भोजन कराने वालों को स्वच्छता बनाए रखने और बचा हुआ भोजन सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहयोगियों को सम्मान
नगर निगम ने कहा है कि श्वानों की देखभाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, एनजीओ और पशु प्रेमियों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
बेहतर माहौल की उम्मीद
सीवीओ डॉ. आर.के. निरंजन ने बताया कि 55 फीडिंग सेंटर शुरू होने से न केवल आवारा श्वानों की समस्या नियंत्रित होगी बल्कि इंसान और पशु के बीच बेहतर सह-अस्तित्व का माहौल भी बनेगा।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 